डूंगरपुर यूथ कांग्रेस ने जलाया योगी आदित्यनाथ का पुतला

 डूंगरपुर। युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अभिलाष बागड़िया के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष कैलाश रोत के नेतृत्व में युवा कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दलित समाज की बच्ची  के साथ हुए गैंग रेप और मर्डर के विरोध में शुक्रवार योगी आदित्यनाथ का पूतला जलाया गया।रोत  रोत ने बताया कि पीड़िता परिवारजनों से मिलने जा रहे राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के साथ हुई ज़्यादती के विरोध में  डूंगरपुर यूथ कांग्रेस ने यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया गया ,ओर साथ  योगी-मोदी मुरादाबाद के नारे के साथ ,हत्यारो को फाँसी दो, पीड़ित परिवार को न्याय दो कथन के साथ युवा कांग्रेस द्वारा पुतला जलाया गया।इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कैलाश रोत ,शंकरलाल सरपोटा, भोगिलाल डामोर, दिनेश रोत, नागेंद्र सिंह  , देविलाल पाटीदार,  ईशवर लाल रोत,  कांतिलाल सरपोटा,  राजमल डामोर,  नटवर लाल रोत,  शुखलाल रोत, कमलेश रोत,  नानूलाल ऑगनिया, महेंद्र रोत, अशोक रोत , सुभाष फलोत,  कांतिलाल जखडा,आदि युवा कांग्रेस ,कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।