ग्रीन खारिया की ओर बढ़ते कदम_सरपंच देवीलाल दादरवाल

ग्रीन खारिया की ओर बढ़ते कदम

ग्रीन खारिया क्लीन खारिया अभियान के तहत हरितनगर में मुख्य रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल ने ग्रीन खारिया बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया और युवाओं के साथ मिलकर सार संभाली की जिम्मेदारी पालनकर्ता के रूप में दी इस अवसर पर केसरमल पिपलोदा ने पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ -पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वार्ड पंच प्रतिनिधि माधुराम राजोरिया ने मानव जीवन के लिए पेड़ पौधों से मिलने वाली ऑक्सीजन से मानव कल्याण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजकुमार फौजी, केसाराम राजोरिया, सुरेश पिपलोदा,दिलीप कुमार सुरेश दादरवाल, ओम टेलर, मूलचंद राजूराम, मोतीराम मुकेश बोदुराम, प्रमोद कुमार, जयराम, राजकुमार, हरीश के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे।