कुचामन सिटी_ मित्तल बने सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के कुचामन अध्यक्ष

कुचामन सिटी।

शहर में आज सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के कुचामन सिटी अध्यक्ष पद का कार्यभार सांवरमल मित्तल को दिया गया।


जिला अध्यक्ष हुसैन लिलघर ने जानकारी देते हुए बताया कि मित्तल निरंतर पार्टी कार्य से जुड़े हुए हैं।
उनको यह पद पार्टी के प्रति सेवा भाव समर्पण त्याग कर्तव्यनिष्ठा के कारण दिया गया है।
एवं संगठन आशा करता है एवं पूर्ण विश्वास है कि आप के नेतृत्व में कुचामन सिटी राजस्थान में पार्टी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत करेंगे।