उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को मिली एक और जिम्मेदारी नावा विधानसभा क्षेत्र में छाई खुशी की लहर

कुचामन सिटी। उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को रविवार को जारी सूची में जोधपुर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार उप सचेतक को पहली बार किसी जिले का प्रभार दिया गया हैं। चौधरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बहुत करीबी है । उप मुख्य सचेतक को संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है। प्रभारी मंत्री का समाचार मिलते ही नावा विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई।