ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम सुनील शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा।

उत्तर प्रदेश मोदीनगर।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल दिनांक 8 सितंबर 2020 को भगवान परशुराम मंदिर पुरानी तहसील मोदीनगर में ब्राह्मण समाज मोदीनगर द्वाराउत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न एवं निरंतर हत्याओ के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ किया गया। यज्ञ के उपरान्त ब्राह्मण आंदोलन के संयोजक सुनील शर्मा ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है ब्राह्मणों की निरंतर हत्या हो रही है उत्पीड़न हो रहा है ब्राह्मणों पर अत्याचार किए जा रहे हैं कभी भी उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि ब्राह्मणों को पलायन करना पड़ा हो परंतु उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में ऐसा हो रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण शामली जनपद के हसनपुर गांव में देखने को मिला उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के युवाओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ एस के शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने ही सबसे ज्यादा वोट भाजपा को दिया था आज उन्हीं की हत्या की जा रही है सरकार को इस पर ध्यान देना होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित सत्येंद्र शर्मा राजेंद्र कौशिक राकेश भारद्वाज वीरेंद्र कौशिक। सुधाकर पांडे। पंडित विजय वशिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता। ऋषि शर्मा। राधा किशन शर्मा, आशीष शर्मा जनार्दन पांडे राधेश्याम पांडे सत्य वीर शर्मा जितेंद्र पांडे संजय शर्मा रामवीर शर्मा, सत्यपाल शर्मा अजीत कुमार शर्मा नवनीत शर्माअरुण कौशिक घनश्याम शास्त्री नीरज शास्त्री शिवकुमार शर्मा सतीश शर्मा सत्येंद्र कुमार गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे सभी ने हवन में आहुति दी।