नगर पालिका परिषद सिरसागंज में कोविड-19 नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

सिरसागंज। गुरुवार को नगर पालिका परिषद में फिरोजाबाद जिले के कोविड-19 नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव रेशम हथकरखा रमारमण ने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने नगर की मलिन बस्तियों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन को मौके पर जाकर भी बारीकी से निरीक्षण किया। कमियों में सुधार करने का निर्देश दिया।
कोविड-19 नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव रेशम हथकरखा रमारमण ने नगर पालिका में जाकर विकास कार्यों की फाइलें पलटीं। प्रधानमंत्री आवास, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता, सैनेटाइजेशन आदि कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संक्रामक रोगों की रोकथाम के मद्देनजर दवाओं के छिड़काव की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।
नगर पालिका निरीक्षण के बाद उन्होंने गांधी मंडी, गिहार काॅलोनी और सिकरवार मोहल्ला में पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास, सफाई, शौचालय आदि योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सीडीओ नेहा जैन, एसडीएम सिरसागंज भी उनके साथ थीं। कुल मिलाकर उन्होंने नगर पालिका के कार्य को संतोषजनक बताया।