गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई नेहरू जी ने देश को गलत राह दिखाई -- गणेश सिंह

सतना।।गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर से प्रारंभ की गई गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में आज रैगांव विधानसभा के , रौड, दुर्गापुर, कुड़िया , नवस्ता,गोड़ा ,उसरार, मेड़कानी, पहाड़िया महतैन में आयोजित यात्राओ में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि गांधीजी ने देश को आजादी दिलाई उनके बताए हुए रास्ते में देश चला होता तो विश्व का सबसे बड़ा देश भारत होता लेकिन नेहरु जी ने देश को गलत राह पर ले करके चले और देश समस्याओं से घिरता चला गया। गांधीजी जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए कहा करते थे जिस देश में इतने हाथ हो वह देश कभी किसी से पीछे नहीं रह सकता लेकिन नेहरु जी ने काम करने वालों के हाथों को काम पर लगाने की वजह बेरोजगारी के रास्ते पर ले जाने का काम किया। और धीरे-धीरे हाथों की जगह मशीनों को कब्जा हो गया इन हाथों को अगर कौशल सिखाया गया होता ।तो दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिब्यक्ति आय का देश होता। चीन आज दुनिया में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाला देश इसीलिए बना है। क्योंकि वहां के लोगों में कौशल है। नेहरु जी की सरकार आजादी के बाद देश को गलत दिशा में लेकर चले, चलने का परिणाम यह हुआ कि आज भी देश गरीबी में जूझ रहा है। जो कार्य आजादी के बाद पहली सरकार को करना था। उस कार्य को आज मोदी जी की सरकार को करना पड़ रहा है ।रोटी ,कपड़ा मकान ,की लड़ाई आज भी जारी है सांसद श्री सिंह ने कहा कि पदयात्रा में लोगों का जो जन समर्थन मिला है उसके लिए मैं अभिभूत हूं। लेकिन लोग प्रदेश की कांग्रेस सरकार से अत्यंत दुखी हैं। विशेष रुप से किसान जिनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं दी गई। गरीबों की अतिवृष्टि हुई हैं। उन्हें भी कोई सहायता नहीं दी गई। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अंतर्द्वंद की सरकार है भ्रस्टाचार सर्वोच्च शिखर पर है। निर्माणकार्य ठप पड़े हैं राज्य के सभी मंत्रालय दिशा हीनता के शिकार हैं। यह सरकार अंतिम सांसे गिन रही है। दुर्गापुर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। उसरार में समीर दास कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जुगल किशोर बागरी विधायक रैगांव, पुष्पराज बागरी प्रत्याशी, धर्मेंद्र सिंह विसेन जिला महामंत्री, पवन शर्मा जिला मंत्री, सतीश शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, राजेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष , रामसहाय गौतम मंडल अध्यक्ष सोहावल ,राजेश नामदेव मंडल अध्यक्ष कोठी, विद्या पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह बेबी राजा, वीरेंद्र सिंह बीरू, अमर सिंह मंडल महामंत्री, देवराज बागरी, धनंजय सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, लोकेश त्रिपाठी सतना, अरविंद सिंह पप्पू ,भूपेश पांडे ,डॉ राम नारायणम निगम, हरिशंकर व्यास , राम नारायण तिवारी ,बराती लाल सोनी सिंहपुर, रामप्रताप पांडे मंडल उपाध्यक्ष, पप्पू उरमालिया शिवराजपुर ,दिलीप गौतम विजय कांत पांडे सिंहपुर, राम कुशल पांडे सरपंच रोड, बृजलाल द्विवेदी एवं मंडली, सिसमन लोधी, रमाकांत पांडे सिंहपुर ,महेंद्र सिंह मिट्टू बरहना, राम शिरोमणि कोरी,रमेश पटेल नोनिया, के के पांडे, राजा सिंह टीकर, विष्णु लोधी सिमरवारा, सुखेंद्र सिंह मढ़ा, गफूर मंसूरी ,लोकेश सिंह बरकछी, सन्ननी सिंह सरपंच धौरहरा, राम चरण गौतम,सपन मंडल गोंडा ,रामू विश्वास गोंडा, शरद कटारे, विशु सरदार ,आशु मंडल, समीर दास सपन ,अजय विश्वास ,अशोक सिंह, महानंद बाला उसरार, शंकर सरदार ,पुलिन विश्वास, कार्तिक होलदार ,राजू कोल, नंदी लाल यादव सरपंच दुर्गापुर, राम भैया कोल, सपन मंडल, धीरू कोल, शैलेंद्र हालदार सरपंच उसरार ,सुधीर माझी ,गुरु दास राय, उत्तम देह, निताई हलदर, सोनिया कोल,फकीर मंडल, हरिदास राय, डॉ शिवकुमार महतेन एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।---पत्रकार जयदेव विश्वकर्मा सतना9584995363