हिंदू युवा वाहिनी ने पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी के जन्म दिवस पर किया स्वागत समारोह

कुचामन सिटी।
शहर में आज भाजपा के पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी का जन्मदिवस कुचामन शहर स्थित भाजपा कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से पूर्व विधायक का माला साफा पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया दलेल पुरा , सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित, तहसील अध्यक्ष शिवपाल बिजारणियां पदमपुरा, तहसील गो रक्षक बलबीर डोड वाडिया, नगर सुरक्षा प्रमुख राजेन्द्र सिंह , नगर कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह , तहसील संगठन मंत्री गणपत सेन पलाड़ा, तहसील मीडिया प्रभारी भंवर सिंह पलाड़ा, संगठन मंत्री सतीश शर्मा राणासर , नगर महामंत्री बसंत शर्मा हिरानी सहित हिंदू युवा वाहिनी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।