पूर्व आईएएस के निधन पर डीएम बिटिया ने दिया मुखाग्नि,लोगों ने कहा- बिटिया पर नाज है

पूर्व आईएएस के निधन पर डीएम बिटिया ने दिया मुखाग्नि,लोगों ने कहा- बिटिया पर नाज है

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

यूपी के पूर्व आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार सुबह लम्?बी बीमारी के चलते दिल्?ली के अपोलो अस्?पताल में निधन हो गया। वह मूल रूप से बस्?ती के मरवटिया गांव के रहने वाले थे। उनकी बेटी अदि?ति सिंह इस समय प्रदेश के हापुड़ जिले की डीएम हैं। उन्?होंने ही अपने पिता को मुखाग्नि दी।
पूर्व आईएएस के निधन पर बस्?ती के मरवटिया गांव में शोक का माहौल है लेकिन हर किसी को अपने गांव की आईएएस बिटिया पर नाज है। लोग कह रहे हैं कि बेटी हो तो ऐसी। धनंजय प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार गंगानगरी ब्रजघाट गंगा तट पर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय धनंजय प्रसाद सिंह काफी समय से दिल और सांस से सम्?बन्धित बीमारी से पीडि़त थे। छह अगस्त को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार सुबह उनका निधन हो गया। दोपहर को उनका पार्थिव शरीर पहले हापुड़ के डीएम आवास पहुंचा। वहां कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गंगा नगरी ब्रजघाट रीति-रिवाज और धार्मिक कर्मकांडों के अनुसार उनका अंतिम संस्?कार किया गया।
इस दौरान सीडीओ उदय सिंह, एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सत्यप्रकाश, विशाल यादव, तहसीलदार सुरेन्द्र प्रताप यादव इओ संजीवन राम यादव, के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।