श्री बाल कृष्णा गोपाल गो सेवा समिति कुचामन के गो सेवको का हुवा सम्मान

श्री बाल कृष्ण गोपाल गो सेवा समिति हनुमानपुरा मार्ग कुचामन और गौ रक्षा दल के तत्वाधान में कोरोना जैसी भयानक महामारी के दौरान गो सेवक जिन्होंने अपनी सेवाएं दी उनका सेवा सम्मान समारोह रविवार को हनुमानपुरा मार्ग स्थित बाल कृष्ण गोपाल गो सेवा समिति में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन और खारिया गांव के सरपंच देवी लाल दादरवाल और समाजसेवी राजकुमार फौजी और महंत राम नारायण आचार्य थे जिन्होंने आए हुए गौ सेवकों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया इनमें गौ सेवक रवि भार्गव गो सेवक अनिल काला गो सेवक कैलाश बारिया गो सेवक हेमराज दायमा गो सेवक रूप सिंह राजपुरोहित गोसेवक देवी सिंह परिहार गो सेवक राम देव उपाध्याय गो सेवक भंवरलाल कुमावत एवं गौ सेवकों को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया