राममय हुआ डूंगरपुर शहर, दीपों से रोशन हर घर-आंगन


- जय श्री राम के गगनभेदी नारे गूंजे, शहर मेें दिवाली सा नजारा
- सभापति गुप्ता ने पाल पर दीप श्रंखला प्रज्जवलित की
- भव्य आतिशबाजी से नयनाभिराम हुआ शहरी आसमां

डूंगरपुर। अयोध्या में राम जन्मभूमि पुजन के मौके पर डूंगरपुर शहर राममय हो उठा। सभापति के.के. गुप्ता के आह्वान पर समूचा शहर दिवाली सा जगमगा उठा। हर घर में दीप प्रज्जवलित किए गए, हर आंगन में तुलसी के पौधे लगाएं गए।
बुधवार शाम गेपसागर झील का नजारा बड़ा अदभुत नजर आया। एक साथ २१०० दीप प्रज्जवलित हुए। उन्नति सेवा संस्थान की मातृ शक्ति ने दीप प्रज्जवलित किए। जय श्री राम के जयघोषों ने शहरीजन में नए उत्साह का संचार किया। समूचा डूंगरपुर शहर आलोकित हो उठा। झील की पाल पर प्रज्जवलित दीपों ने खुशियों का उजाला फैलाया। शाम ७.३० बजे भव्य आतिशबाजी की गई। अयोध्या में राम जन्मभूमि पुजन के बाद डूंगरपुर शहर में इंद्रदेव ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान सभापति के.के. गुप्ता ने कहा है कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अवध में भूमि पुजन हो गया है, जल्द ही भव्य राम मंदिर आकार लेने वाला है। आज पांच सौ साल की प्रतीक्षा को विराम मिला है, जनआस्थाओं को मुकाम मिला है। उन्होंने शहरीजन का महोत्सव में भागीदारी के लिए आभार जताया और कहा कि भगवान राम जन-मन के प्राणतत्व है। उन्होंने गेपसागर की पाल पर शहर की प्रगति और कुशलता के साथ खुशहाली की कामना की। सभापति ने अपने निवास पर तुलसी पौधा लगाया और दीप प्रज्जवलित किए।
बुधवार शाम गेपसागर की पाल पर रामभक्तों का उत्साह अपार नजर आया। समूचा शहर राममय हो उठा। जय सियाराम, जय श्रीराम, राघवेंद्र सरकार के जयघोषों ने समूचे वातावरण में आध्यात्मिक रंग और रस भर दिए। गेपसागर की पाल पर आटे के दीपक बनाएं गए । शहर भर में रोशनी का ज्वार उमड़ आया। शहर के प्रमुख स्थल और घर रोशनी से नहा उठे। सभापति ने भगवान राम के जयकारे लगाएं।

गेपसागर की पाल पर दीपक लगाने में सहयोग -

उन्नति सेवा संस्थान की अध्यक्ष नीलम श्रीमाल,सचिव मोनिका पहाड़,कोषाध्यक्ष वीणा सोमपुरा,उपाध्यक्ष हंसा श्रीमाल,गंगोत्री पंचाल,बादल राठोड,प्रेमलता वैष्णव ,रिद्दी राजपूत,सरस्वती गेहलोत,लीला मनात,केसर अहारी,भारती पंचाल,दीपिका डामोर,प्रीति भावसार,बादल देवी,अल्पा भावसार,सुनीता कटारा,अस्तुला डामोर,मीना शर्मा,सुनीता कटारा सहित कई अन्य महिलाओ ने सहयोग किया।

कार्यकम में रहे मौजूद

सभापति के.के.गुप्ता, वार्ड पार्षद विजेंद्र साद,लालशंकर पाटीदार,अशोक सिंह सिसोदिया,नीलम श्रीमाल,महिपाल जोहियाला,रविंद्र जैन,ओम प्रकाश पंचाल सहित समाजसेवी जया कंसारा,शिला सुथार,अनीता सुथार,वनिता तम्बोली,राजेश डेंडु,कुसुमलता दोशी,अल्पेश जैन,चिराग व्यास,प्रवीण श्रीमाल,गोपाल मराठा,अचला वसीटा,देवेंद्र सुथार,हर्षिता जैन,सुरता परमार,टीना सुथार,सुनीता पंचाल सहित कई कार्यकर्ता इस उत्सव को भव्य बनाने में अपना सहयोग दिया।