तीन मासूम बच्चों के हत्यारों को जल्द करें गिरफ्तार : दीपा शर्मा

कुरुक्षेत्र : सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा दीपा शर्मा ने पानीपत के गाँव बिंझौल में 3 मासूम बच्चों की हत्या की कड़ी आलोचना की और कहा कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगो पर जो पुलिस ने लाठीचार्ज किया है वो भी निंदनीय है और उन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। दीपा ने बताया कि जब दोषियों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने के बावजूद हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करना और उल्टा धरना प्रदर्शन करने से पहले ही लोगों पर वाटर कैनल और बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज सरकार व पुलिस की असवेदनशीलता और तानाशाही है। जिसमें माताओं बहनों को भी नही बक्शा गया है। बेहद निंदनीय कार्यवाही। बेऔलाद शासकों से औलाद वालो के दुख दर्द पर मरहम बेवकूफ़ी भरा रहा।
3 मासूम बच्चों के ब्यान, और लाशों का कपड़ों में लिपटा होना,मृतक बच्चों का तैराक होना क्या साफ़ साफ़ नही बताता की उन मासूमों को कत्ल कर नहर में डुबोया गया है।चुकि आरोपी धनाढ्य जाति से हैं तो हत्याकांड को गोलमोल किया जा रहा है ।
किंतु उन 3 गरीब परिवारों के बारे सोच कर दिल दहल जाता है जिनके घर का चिराग बुझ गया।