वाह भाई वाह! कलेक्टर का कारनामा तो दंग करने वाला है, लॉकडाउन में रोड पर सब्जी लगाये महिला के पास पहुंच किया ये काम

वाह भाई वाह! कलेक्टर का कारनामा तो दंग करने वाला है, लॉकडाउन में रोड पर सब्जी लगाये महिला के पास पहुंच किया ये काम

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर एक कलेक्टर का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने की एक खास वजह है जिसे आप जब जानेंगे तो हो सकता है कि आप भी इस वीडियो को आगे शेयर करने से खुद को न रोक पाएं।हालांकि, यह बात बिल्कुल पक्की है कि कलेक्टर का कारनामा आपका मन जरूर मोह लेगा।
अब आप कहेंगे कि आखिर कलेक्टर ने ऐसा क्या कर दिया।कलेक्टर की फ़ितरत होती है सिर्फ रौब दिखाना वो क्या करेगा।तो आपको बतादें कि ऐसा नहीं है तालाब में सभी मछली एक जैसी नहीं होती हैं।वही हाल इस कलेक्टर का है ये भी औरों से अलग है।
दरअसल, इस कलेक्टर की दरियादिली उसे औरों से अलग बनाती है और यही कारण कि यह आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग का है।
वीडियो में आप देखेंगे कि, लगे लॉकडाउन में कलेक्टर साहब पुलिसबल के साथ भ्रमण पर निकले हैं इस दौरान उन्हें एक महिला दिखती है जो कि रोड पर चरताहा बिछाकर उसपर सब्जी लगाए हुए है।कलेक्टर साहब यह देख उसके पास पहुंचते है और कहते हैं कि आपको पता नहीं लॉक डाउन है कोरोना फैला हुआ है।सब कुछ बन्द है आप सब्जी लगाए हुए हो।इस पर सब्जी वाली महिला का कहना होता है कि और वह क्या करे इसके बिना उसकी रोजी रोटी नहीं चलेगी।उसकी आजीविका इसी एक मात्र जरिये से चलती है।
महिला की बात सुन कलेक्टर ने किया ये कारनामा?
जब कलेक्टर साहब सब्जी वाली महिला की बात सुनते हैं तो वह उससे उसकी सारी सब्जी उन्हें बचेने को कहते हैं।कलेक्टर साहब पूछते हैं कि पूरी सब्जी कितने की है महिला पूरे के 200 रेट बताती है जिसके बाद कलेक्टर साहब बिना कम ज्यादा किये महिला को 200 रुपये पकड़ा देते हैं और उसकी सब्जी लेकर उसे घर जाने के लिए कहते हैं।वहीं, महिला भी अपने घर को चल देती है।इस दौरान कलेक्टर साहब महिला को यह समझाते दिखते हैं कि कोरोना काफी फैला हुआ है घर में रहिए और मास्क लगाइए।इसके साथ कलेक्टर साहब महिला को मास्क भी देते हैं जिसे लेने में महिला नखरे दिखाती नजर आती है।
फिलहाल, कलेक्टर साहब का ये कारनामा लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है।लोग कह रहे हैं कि इस जगह और कोई कलेक्टर होता है तो हो सकता था कि महिला की सब्जी फिकी हुई घूमती और उसपर कार्रवाई भी होती लेकिन इन कलेक्टर साहब ने महिला की मजबूरी को समझा और उसकी मदद कर उसे बाईज्जत घर भेजा।जो भी हो ये कलेक्टर साहब काबिले तारीफ हैं।