चित्रकूट।।जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री शेषमणि पांडेय तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। उन्होंने कंट्रोल रूम पर लगे कर्मचारियों से जानकारी की कि किस तरह की समस्याएं प्राप्त हो रही हैं।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए यहां पर किसी अधिकारी व कर्मचारी को भी नियुक्त किया जाए ताकि वह स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दे सके। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से कहा कि कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचना हो तो हेल्पलाइन नंबर 8765 4736 09 व 05198- 235 425 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा।