बांदा में बढ़ रहे कोरोना के मरीज,स्वास्थ महकमा परेशान,नगर पालिका ने कसी कमर

21 जुलाई।बांदा।

बांदा में बढ़ रही कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या,आला अधिकारी सक्रिय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी जानकारी
कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश से अलग अलग की खबरें सामने आ रही हैं।
आपको बता दें कि बांदा में कोरोनावायरस से पीड़ित एक सख्श की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो गयी है। लगातार मण्डलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक की अगुवाई में समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक हों या फिर डाक्टरों की टीम सब अपना अपना फर्ज बख़ूबी निभा रहे हैं। लेकिन वायरस पीड़ितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि २१.०७.२०२० समय ८ बजे तक कुल नये मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है जिनकी संख्या ११ व कुल धनात्मकों की संख्या १९० तो वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या १३० बतायी है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक बांदा में मृत्यु दर शून्य रही है।आज तक ११०२४ लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। लम्बित रिपोर्ट ११६० बतायी जा रही है।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू से जानकारी पर पता चला कि नगर पालिका द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है गली-गली सैनिटाइजर का छिड़काव एवं मास्क के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है समय-समय पर फॉगिंग का कार्य भी किया जा रहा है।