सिरसागंज में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

सिरसागंज में मेधावियों ने लगाई छलांग         डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी का दबदबा     सिरसागंज। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में सिरसागंज के मेधावी छात्र छात्राओं ने अपना दबदबा बना लिया है। बेहतर प्रदर्शन पर छात्र छात्राओं मैं खुशी की लहर दौड़ गई है।                                  नगर में डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा श्रेया गिरी और स्वाति सिंह ने 97.2% अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं 96.6% अंक पाकर अनुभूति उपाध्याय दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरे स्थान पर 96.4 % के साथ श्रेया जैन हैं।                डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक देव शरण आर्य तथा भौतिकी फैकल्टी के अवधेश यादव ने सफल बच्चों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

नगरके अन्य मेधावियों में अभिषेक शर्मा 96.2, साहिल गुप्ता व निखिल जैन 96, ललित 94 .4, शिवालिका 94.2, नंदन उपाध्याय एवं अंशुमन यादव ने 94% अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है।