स्थानीय डाक बंगला परिसर में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस केक काट कर और मिठाई

उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के नगरा में (दिनाँक 01/07/2020)
स्थानीय डाक बंगला परिसर में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस केक काट कर और मिठाई बांट कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला सचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के चमकते सितारे,समाजवाद के पुरोधा,युवा दिलों की धड़कन,दलित शोषित और वंचित वर्ग के मसीहा,उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर इतिहास रचने वाले यसस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस को आज हम सब कार्यकर्ता संकल्प दिवस के रूप में बना रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जीवन सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में उनका न होना पूरा समाज को खल रहा है।

आज हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व श्रद्धेय राम मनोहर लोहिया जी के सपनो के अनुकूल समतामूलक समाज व प्रत्येक क्षेत्र में समाजवाद की स्थापना हेतु तन मन धन से संघर्ष करेंगे।

डाक बंगला परिसर में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में वृक्ष लगाकर उनके आरोग्य व दीर्घ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्री राधेश्याम यादव प्रबंधक,जितेंद्र तिवारी,रघुनाथ वर्मा,संजय यादव,के पी यादव,नंदू राम,समन ,चंदन,बालकिसुन,अक्षयलाल ,गोपाल गुप्ता,देवानन्द राम,सोनू,अजित,गुप्तेस्वर राम,खुदी पठान,संजय शर्मा,प्रमोद,चन्द्रमणि, राधेश्याम गायक,राजिंदर यादव,वीरेंद्र,लक्ष्मी शंकर प्रबंधक,मुन्ना,राजेश गोंड,अखिलेश यादव,काशीनाथ आदि उपस्थित रहे।

✍️मो सुफियान न्यूज़ 9 भारत जोनल हेड आजमगढ़।