राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटें मास्क व सेनिटाइजर



डूंगरपुर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को हॉस्पिटल में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया। यूथ कांग्रेस के सागवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश रोत ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को सभी जिला, महानगर, ब्लाक और नगर मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जिला एवं ब्लाक स्तर पर जरूरतमंदों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए
इस अवसर पर बच्चन भट्ट,अफजल पठान, वैभव गोवाड़िया, यूनुस खान पठान,मगन मोर व सहित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे