नगर परिषद के जल मित्रो ने किया चीनी वस्तुओं का बहिष्कार, चीनी वस्तुओं की जलाई होली

डूंगरपुर। नगर परिषद के चल मित्रों ने गुरुवार को माणक चौक के चमनपुरा क्षेत्र में चीनी निर्मित वस्तुओं की होली जलाई और चीनी सामग्री का बहिष्कार कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जल मित्र भोपाल मराठा में बताया कि लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेनिको को श्रद्धांजलि देते हुए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया मराठा ने देशवासियों से आव्हान करते हुए कहा कि चीन में बनी वस्तुओं का पूरी तरह से बहिष्कृत कर स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। जिससे भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूती बनने के लिए प्रण लिया। इस मौके पर अशोक भोई,डायालाल जैन,मोहन सिंह,राजेंद्र सिंह,संदीप जैन,अशोक सोनी,जितेंद्र सिंह,विनोद सोनी, मनोज सोनी, किशोर सिंह , लाल सिंह ,सूर्य प्रकाश आदि मौजूद थे।