श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज प्रबंधक ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया


पर्यावरण दिवस पर श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज कर्नलगंज गोंडा  में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश  दिया  गया। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय   श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने पर्यावरण दिवस पर विद्यालय प्रांगण में सागौन  व आम का पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश दिया ।उन्होंने बताया कि  पर्यावरण दिवस  पर  पौधे लगा ने से  धरती के पर्यावरण को सुरक्षित करने तथा हरियाली को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है सभी को  वर्ष में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाने चाहिए ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद सिंह ने भी एक केले का पौध लगाया ।इस मौके पर परवेश मिश्रा, उत्तम प्रकाश गुप्ता , सोमनाथ तिवारी हर्षित श्रीवास्तव अंकित श्रीवास्तव ,रघुवीर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।