चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष कुमावत बने जिला प्रवक्ता

कुचामन सिटी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ऑडिट की अनुशंसा पर नागौर देहात जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की आज मुख्यालय में घोषणा की गई जिसमें नावा विधानसभा क्षेत्र से निम्न पदाधिकारियों को उनके दायित्व का भार प्रदान किया गया।
जिला उपाध्यक्ष का पद सुनील चौधरी ,जिला महामंत्री का पद कैलाश मेघवाल प्रधान कुचामन सिटी, जिला मंत्री का पद प्रकाश कुमावत, जिला मंत्री का पद अरुण रिणवा , जिला प्रवक्ता का पद गोविंद कुमावत को दिया गया।