हि प्र विधानसभा के सबसे युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह पर इस प्रकार की बयानबाज़ी करना तर्कहीन:- जसवीर ठाकुर

युवा कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने राकेश पठानिया के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह पर दिए बयान पर कहा कि राकेश पठानिया जी जिनको आप अपरिपक्व राजनीतिज्ञ बता रहे है वो हिमाचल विधानसभा के सबसे तेज तरार युवा विधायक और पूर्व में हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि आप अपने बारे में बताये कि आप कितने बड़े नेता है, आप भी विद्यायक ही है ना। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो नहीं।जिस नेता के बारे में आप बोल रहे है उस परिवार ने हिमाचल को नयी दिशा दी है। राजा वीरभद्र सिंह जी ने आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया है। राजा वीरभद्र सिंह जी हिमाचल प्रदेश के युग पुरुष है, जिन्होंने अपने 50 साल के राजनितिक जीवन में जनता की सेवा की है। राजा साहब हिमाचल की जनता के दिलो में बसते है और हिमाचल की जनता का दुख दर्द समझते है।�
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान हालात पर जसवीर सिंह जस्सी ने कहा कि वर्तमान में देश वैशविक महामारी से गुजर रहा है और हिमाचल प्रदेश सरकार के नेता घोटालो में वयस्त है। आज इस संकट काल में आम लोगों का दर्द समझकर उन्हें मदद करने का वक़्त है, लेकिन भाजपा के नेताओं ने इस संकट काल की राहत को ही अपना व्यवसाय बना डाला।