चकिया- अपने जन्मदिन के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष में गरीब व असहाय में वितरित किया खाद्य सामग्री

अपने जन्मदिन के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष में गरीब व असहाय में वितरित किया खाद्य सामग्री

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली/चकिया- जहां एक तरफ कोरोना वायरस ऐसी खतरनाक महामारी ने पूरे विश्व को दहला करके रख दिया है और लगातार इसका संक्रमण बढ़ता जा रहा है और रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है जिसको देखते हुए लगातार लोगों से अपने घरों में रहने तथा घर से बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है और उसी क्रम में सामाजिक संस्थाओं तथा समाजसेवियों के द्वारा गरीब तथा असहाय व्यक्तियों की मदद की जा रही है जिससे गरीब अपना पेट पाल सकें उसी क्रम में आज चकिया नगर स्थित निर्भय दास हनुमान जी मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के गरीब तथा असहाय व्यक्तियों में 50 लोगों में सूखा राशन सामग्री का वितरण किया गया और लोगों को समाज सेवा कर इस विकट परिस्थिति में गरीब तथा असहाय व्यक्तियों के साथ खड़े रहने का एक संदेश दिया

वहीं दिव्या जायसवाल ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में वो अपना जन्मदिन जरूरतमदों के साथ मनाकर,उनकी मदद करके बहुत ही खुशी और आत्मसंतुष्टि मिल रही है

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष, समाजसेवी मनोज जायसवाल, सभासद राजकुमार सिंह मोदनवाल, विजय विश्वकर्मा, रामबाबू सोनकर, राजकुमार गुप्ता, राजेश चौहान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, आशु गुप्ता, भाजपा युवा के मंडल संयोजक तथा हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष सारांश केसरी, शुभम मोदनवाल, सुशील पांडेय, रवि गुप्ता, सौरभ प्रजापति, सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे