कोरोना वायरस के मामलों में प्रदेश में हुआ इजाफा... एक ही दिन में मिले 25 संक्रमित.... एक्टिव केस 33.... जानिए मरीजों का हाल...

कोरोना वायरस के मामलों में प्रदेश में हुआ इजाफा...

एक ही दिन में मिले25 संक्रमित....

एक्टिव केस 33....

जानिए मरीजों का हाल...

छत्तीसगढ़ के लिये आज का दिन कोरोना के मामले में बहुत ख़राब रहा. एक के बाद एक करके कई जिलों से प्रदेश में एक ही दिन में कोरोना मरीज की संख्या 25 बढ़ गयी है।

नए मरीजों में 5 जांजगीर से और एक सरगुजा से है। इस से पहले देर शाम भी कोरोना मरीज जांजगीर में 1 मिला था। अगर उन्हें मिला दिया जाए तो जांजगीर में आज एक ही दिन में 6 नए मरीज मिल गए हैं।

अधिकांश प्रवासी मजदूर मिले कोरोना संक्रमित..
अभी तक जो भी पोजेटिव आये मरीज सभी प्रवासी हैं, जो दूसरे प्रदेश से आये है। सभी मजदूर पहले से ही क़वारन्टीन थे।
अब तक जिला बार आज मिले संक्रमित
1. आज सबसे ज्यादा 9 मरीज बालोद से मिले थे,
2. बालौदाबाज़ार से 6,
3. जांजगीर से 6 मरीज
4. कवर्धा में 2 मरीज
5. गरियाबंद के राजिम में 1
6. सरगुजा में 1 में एक मरीज मिला है.


प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हो गयी है।