*सांसद देवरिया के अथक प्रयासों से स्वदेश लौटा शैलेंद्र का शव

*सांसद देवरिया के अथक प्रयासों से स्वदेश लौटा शैलेंद्र का शव*

लोकसभा क्षेत्र देवरिया के विधानसभा रामपुरकारखाना क्षेत्र के बरियारपुर ग्राम रामपुर अवस्थी के निवासी जयनाथ गुप्त के पुत्र शैलेंद्र गुप्ता (19 वर्ष) का सऊदी के शारजहां में रोजगार के सिलसिले में गए थे। वहां 26 अप्रैल को रहस्यमय स्थिति में उनकी मृत्यु हो गई। शारजहां स्थानीय मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु माईनर हार्ड अटैक से हुई, मृत्यु की खबर परिवारजनों को अन्यत्र माध्यम से प्राप्त हुई, तो उन्हें इस पर थोड़ा भी विश्वास नहीं हुआ। मेडिकल रिपोर्ट पर घरवालों का कहना है कि शैलेंद्र बहुत समझदार और होनहार था। किसी बात की उसको चिंता नहीं थी, फिर यह हार्ड अटैक आना संदेहास्पद है। कोरोना वैश्विक महामारी में चारों तरफ लाक डाउन होने के कारण इस विपत्ति में घरवालों को कुछ भी सूझ नहीं रहा था, ऐसे में उन्होंने तत्काल क्षेत्र के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी जी से दूरभाष से संपर्क कर पूरी बात से अवगत कराया। सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने विदेश मंत्रालय से तत्काल वार्ता कर वस्तु स्थिति को जाना, तत्पश्चात मृत शरीर को सम्मानजनक व्यवस्था से स्वदेश वापसी करा परिवारजन को सौंपने के लिए कहा। उक्त खबर से परिवार में मातम सा छा गया। घरवालों का तो रो रो कर बुरा हाल है। सांसद जी के अथक प्रयासों से शैलेन्द्र गुप्ता का मृत शरीर उनके परिवारजन को दिल्ली में मिल गया। चचेरे बड़े भाई अशोक ने बताया कि वह दिल्ली से मृत शरीर लेकर गांव रामपुरा अवस्थी रांपुरकारखाना देवरिया के लिए प्रस्थान कर गए है। आज सायं शव के आने की बात है। कल विधिविधान से शव का दाह संस्कार किया जाएगा।

अवनीश शंकर राय की रिपोर्ट

9315798839