प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया ये तोहफा देने जा रही कांग्रेस

अमेठी/रायबरेली. उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मजदूर लाए गए हैं। इन मजदूरो के जिले में पहुंचने के बाद सियासत तेज हो गई है। ''कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि हमने रायबरेली व अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची मांगी है। जिससे हम टिकट के पैसे उन्हें दे सकें। यहां के लिए दो सहायता नं भी हैं जिन पर टिकट की फोटो, पता भेजने से कांग्रेस आपका रेल भाड़ा अदा करेगी।''

प्रियंका गांधी ने दोनो ही जिलो के जिलाध्ययक्षों का नंबर जारी किया है। अमेठी से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का नंबर 8795834675, 9415610734 और रायबरेली से जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का नंबर 9515436744, 9264926243 जारी किया है। आपको बता दें कि आज गुरुवार को अमेठी में साबरमती से ट्रेन अमेठी आई। जिस पर 42 जिलों के 1212
श्रमिक सवार थे। इनमे अमेठी के 283 श्रमिक भी शामिल हैं। जिनकी थर्मल स्कैनिंग और अन्य जांचे कराई गई और फिर सरकारी बसों से सभी को उनके घर भेजा गया।
वही कल यानी बुधवार दोपहर रायबरेली में भी अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई थी, जिस पर कुल 1200 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें रायबरेली के 46 यात्री भी शामिल थे। कल और आज आए यात्रियों से 600 और 650 रुपए टिकट के लिए गए हैं।