प्रत्येक मंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा उपलब्ध कराया गया मोदी कीट

स्थानीय जखनियां। लॉक डाउन के तीसरे चरण के पालन एवं जरुरतमंद लोगो वकी मदद के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह का दिशा निर्देशक मंडल जखनियां प्रथम के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिला। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा गाजीपुर जनपद में लॉक डाउन के दौरान केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार की गाइडलाइन को पालन करते हुए जरूरतमंदों और असहायों को मदद पहुंचाने में अथक प्रयास किया। जिला द्वारा प्रत्येक मंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा उपलब्ध कराया गया मोदी कीट एवं पार्टी कार्यालय से बनाया गया मोदी कीट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया। भानु प्रताप सिंह ने कहा जिले के हर बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने लग्नता से काम किया। कार्यकर्ताओं ने इस वैश्विक महामारी बीमारी कोरोणा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए आरोग्य सेतु, सोशल डिस्टेंस का पालन के साथ मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में लोगों द्वारा सहयोग धनराशि जमा कराया गया। श्री सिंह ने कहा तीसरे चरण के लॉक डाउन में सरकार द्वारा कुछ छूट के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ता भी निरंतर लोगों की मदद के लिए आगे भी तैयार रहेंगे और कार्य करते रहेंगे। जखनियां मंडल के लिए जिलाध्यक्ष ने मोदी कीट उपलब्ध करवाया। इस मौके पर भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, किसान मोर्चा के धीरेन्द्र सिंह, आई टी सेल के प्रशांत सिंह, महामंत्री पीयूष सिंह उपस्थित रहें।