भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं महिला मोर्चा ने परिंडे बांधे ।

कपासन , 23 अप्रैल। सामाजिक सरोकारों के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं महिला मोर्चा ने गर्मी में पक्षियों के पानी पीने के लिए गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे ।विधानसभा मीडिया प्रभारी अशोक विजयवर्गीय के अनुसार तालाब की पाल स्थित जाखण माता मंदिर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप व्यास एवं मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की अगुवाई में नगर मंत्री शिव लाल माली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल टेलर ,महामंत्री अभिषेक सोनी ,बूथ अध्यक्ष राम लाल माली, मुकेश सिरोया, भंवर माली, प्रतीक वैष्णव, मंडल प्रवक्ता भागीरथ चंदेल, लोकेश सोनी तथा महिला मोर्चा की ओर से मोक्ष धाम बालाजी मंदिर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी सोमानी, मोर्चा की जिला महामंत्री पुष्पा वैष्णव, उमा कोठारी, रानी सिरोया, कौशल्या सोनी, विजय श्री सिरोया आदि ने मोक्ष धाम बालाजी मंदिर पर परिंडे बांधकर उनमें पानी तथा चावल डाले।