इस वक्त की बड़ी खबर- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का हुआ निधन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने आखिरी ली।तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी।

पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था

डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई।रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।