प्रसव पीड़िता को भाजपा नेता संजय अग्रवाल के प्रयासों से किया अस्पताल में भर्ती

कोरिया 15 अप्रैल। लॉक डाउन के बीच एक सकारात्मक खबर यह आ रही है कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत के जगतपुर के पहुंचविहीन ग्राम बारबांध की एक महिला कल शाम प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। जिसकी जानकारी सरपंच ने जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह को दी। जपं अध्यक्ष से इसकी खबर मिलने के बाद भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने संजीवनी 108 को फोन लगाया। फोन नही लगने के बाद भाजपा नेता ने इसकी जानकारी विधायक अम्बिका सिंहदेव और एसडीएम को दी। सभी के प्रयासों के बाद जिला अस्पताल के वाहन चालक योगेश तिवारी ने संजीवनी 108 के चालक परमेश्वर से संजय अग्रवाल की बात कराई। जिसके बाद एम्बुलेंस बार बांध के निकट जा पहुंची। गांव के लोग चारपाई में लेकर प्रसूता को नीचे उतरें और उसे एम्बुलेंस में बैठाया। सभी की सहभागिता से समय पर रात लगभग 8 बजे उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब सामान्य है।महेन्द्र पाण्डेय।