बोल्ला काली पूजा के लिए एनएफआर चला रहा स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

बोल्ला काली पूजा के लिए एनएफआर चला रहा स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

काली पूजा पर न्यू कूचबिहार-बालुरघाट के बीच स्पेशल ट्रेनें

गुवाहाटी। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध बोल्ला काली पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने विशेष रेल व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 27 से 29 नवंबर 2026 तक न्यू कूचबिहार और बालुरघाट के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही कटिहार मंडल के एकलाखी स्टेशन पर चुनिंदा ट्रेनों के ठहराव की भी व्यवस्था की गई है।

एनएफआर के अनुसार, ट्रेन संख्या 05471 न्यू कूचबिहार-बालुरघाट अनारक्षित डेमू स्पेशल न्यू कूचबिहार से सुबह 05:00 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 14:20 बजे बालुरघाट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05472 बालुरघाट-न्यू कूचबिहार बालुरघाट से दोपहर 15:20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 00:30 बजे न्यू कूचबिहार पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों के तीन-तीन फेरे संचालित किए जाएंगे।

इसके अलावा एकलाखी स्टेशन पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इसमें 27 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 03005 हावड़ा-लामडिंग और 28 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 03006 लामडिंग-हावड़ा शामिल हैं। इनका ठहराव क्रमशः 15:09 से 15:11 बजे और 03:38 से 03:40 बजे तक रहेगा।

इसी तरह 28 और 29 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 03129 कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी एकलाखी में 06:49 से 06:51 बजे तक रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03130 न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता 29 और 30 नवंबर को 15:32 से 15:34 बजे तक ठहराव करेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 03125 कोलकाता-न्यू कूचबिहार 28 नवंबर को 08:54 से 08:56 बजे तक और ट्रेन संख्या 03126 न्यू कूचबिहार-कोलकाता 29 नवंबर को 00:12 से 00:14 बजे तक एकलाखी स्टेशन पर रुकेगी।

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल 28 नवंबर से एकलाखी स्टेशन पर 15:40 से 15:42 बजे तक रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 30 नवंबर को 09:43 से 09:45 बजे तक ठहराव करेगी।

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने बोर्डिंग स्टेशन की समय-सारणी अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।