दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे ने बुझाया घर का चिराग, तीन साल के मासूम आयुष की मौत से मचा कोहराम

दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे ने बुझाया घर का चिराग, तीन साल के मासूम आयुष की मौत से मचा कोहराम

शाहाबाद के टुर्मुकी रोड स्थित इंडिया ईंट भट्ठा के पास हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम, अपनों का रो-रोकर बुरा हाल

#शाहाबाद/हरदोई
.
हाय रे किस्मत! जिस घर में कल तक नन्हे आयुष की किलकारियां गूंजती थीं, आज उसी घर में चीख-पुकार मची हुई है। अभी तो मासूम ने ठीक से दुनिया देखी भी नहीं थी, अभी तो मां-बाप की उंगली पकड़कर जिंदगी की राह पर चलना सीखना था, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

शाहाबाद क्षेत्र के टुर्मुकी रोड स्थित इंडिया ईंट भट्ठा के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से करीब तीन वर्षीय मासूम आयुष की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के पिता का नाम मुकेश बताया जा रहा है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस आंगन में बच्चे की हंसी गूंजती थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

खुले गड्ढे आखिर किसकी लापरवाही का नतीजा?

इस हृदयविदारक घटना ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पानी से भरे खुले गड्ढे किसकी जिम्मेदारी पर छोड़ दिए गए? क्या इन गड्ढों को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी किसी की नहीं थी? क्या जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार था?

एक मासूम की मौत, जिम्मेदारों के लिए चेतावनी!

प्रशासन को चाहिए कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाए और इलाके में मौजूद खुले व पानी से भरे गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए। ताकि किसी दूसरे घर का चिराग इस तरह न बुझने पाए।

आज एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर अगला आयुष कौन होगा?

💔 ईश्वर मासूम आयुष की आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

_स्वतंत्र पत्रकार_डी.डी. शुक्ला

UP Police MYogiAdityanath