हरदोई पुलिस का सख्त संदेश_महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं!

हरदोई पुलिस का सख्त संदेश_महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं!

टड़ियावां में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला 45 वर्षीय विजय पाल गिरफ्तार!

अरे भाई! सड़क कोई मनचलों का अड्डा नहीं है, जहां राह चलती बहन-बेटियों को देखकर अश्लील गाने गाए जाएं और भद्दी टिप्पणियां की जाएं

#Hardoi 

टड़ियावां थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने ऐसी ही हरकत करने के आरोप में ग्राम बरुआर निवासी 45 वर्षीय विजय पाल को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक,गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के पास महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद दुबे की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

वाह रे हरदोई पुलिस!

कप्तान अशोक कुमार मीणा साहब के कुशल नेतृत्व में पुलिस का साफ संदेश है कि बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। सड़क पर चलने वाली हर महिला का सम्मान सुरक्षित रखना पुलिस की जिम्मेदारी भी है और समाज का फर्ज भी।

जो नारी का मान गिराएगा,वो कानून के शिकंजे में आएगा। बहन-बेटियों की राह में जो कांटा बनकर खड़ा होगा,कानून का डंडा उसके सामने खड़ा होगा!

सलाम #HardoiPolice पुलिस की इस कार्रवाई को।

✍️ डी.डी. शुक्ला स्वतंत्र पत्रकार

#HardoiPolice #MissionShakti #Tadiyawan #WomenSafety #Hardoi