बुंदेली फिल्म गाइड एक प्रेम कहानी में दिखेंगे आरिफ शहडोली

बुंदेली फिल्म 'गाइड एक प्रेम कहानी' 
में दिखेंगे आरिफ शहडोली

झांसी। बुंदेली भाषा की फिल्म गाइड एक प्रेम कहानी रिलीज हो गई है। इस फिल्म में बुंदेलखंड के प्रख्यात कलाकार आरिफ शहडोली ने मुख्य अभिनेत्री के पिता का किरदार निभाया है। यह जानकारी अभिनेता आरिफ शहडोली ने आज यहां  दी।
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में भोजपुरी के कॉमेडी सुपर स्टार मनोज टाइगर ने निभाया अहम किरदार।
जीजा आओ रे बुंदेली फिल्म की अभिनेत्री अनिता साहू इस फिल्म की निर्माता हैं। इसके निर्देशक
सूरज शाह और सुनील वर्मा हैं। यह फिल्म आज यानी 20 नवंबर 2026 को रिलीज हुई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका जय यादव अनिता साहू, मनोज टाइगर, अनूप चतुर्वेदी, वर्षा, पिन्टू यादव, लखन लाल और उन्होंने निभाई है।