विकास कार्यों के चलते जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई 2027 तक बढ़ा

रेलवे प्रशासन द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 20496 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 22 नवंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा। वहीं, 3 जनवरी 2027 से 21 मई 2027 तक गाड़ी संख्या 14811 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 14812 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय बदले हुए ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।