रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर, आशापुरा गोमट-पोकरण रेलखंड पर ब्लॉक स्थगित

रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर, आशापुरा गोमट-पोकरण रेलखंड पर ब्लॉक स्थगित

आरयूबी निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक टला, 7 रेलसेवाएं अब निर्धारित समय और मार्ग से चलेंगी

रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में आशापुरा गोमट और पोकरण रेलवे स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 89-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक को स्थगित कर दिया गया है। इससे पूर्व में प्रभावित घोषित की गई 7 रेलसेवाओं का संचालन अब यथावत रहेगा। यात्रियों को अपने सफर के दौरान मार्ग परिवर्तन या संचालन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक स्थगित होने के कारण सभी संबंधित रेलगाड़ियां अपने निर्धारित मार्ग और समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी।

इनमें गाड़ी संख्या 74843 और 74844 जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवाएं 20 नवंबर को निर्धारित समय से चलेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा 19 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग पर संचालित होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ और 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवाएं 20 नवंबर को यथावत चलेंगी। गाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा 20 नवंबर को तथा गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 19 नवंबर को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से जैसलमेर, जोधपुर, लालगढ़, साबरमती और काठगोदाम की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त बदलाव की चिंता के अपनी निर्धारित रेलसेवाओं से यात्रा कर सकेंगे।