छठ पर्व पर रेलवे की अतिरिक्त सौगात, उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

छठ पर्व पर रेलवे की अतिरिक्त सौगात, उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

15 नवंबर को उधना से और 17 नवंबर को जयनगर से होगा अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन

रेलवे प्रशासन ने छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना और जयनगर के बीच संचालित हो रही अनारक्षित विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09073/09074 और 09071/09072 के एक-एक अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 09073 और 09071 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर 2026, रविवार को उधना से रवाना होंगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09074 और 09072 जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर 2026, मंगलवार को जयनगर से संचालित की जाएंगी।

रेलवे के अनुसार इन अतिरिक्त फेरों में ट्रेनों का मार्ग, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना पहले से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और कोच की ताजा जानकारी रेलवे के एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।