छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, लुधियाना से समस्तीपुर के लिए आज चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, लुधियाना से समस्तीपुर के लिए आज चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

रात 20:00 बजे लुधियाना से होगी रवाना, मुरादाबाद और बरेली समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

फिरोजपुर। छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर मंडल द्वारा लुधियाना से समस्तीपुर के लिए एकतरफा अनारक्षित त्योहार विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। इससे बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04684 लुधियाना?समस्तीपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 11 नवंबर 2026 को रात 20:00 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह रेलगाड़ी ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी।

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है। मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाकर सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचें।