रेलवे की सराहनीय पहल, काशीपुर और कन्नौज में 47 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

रेलवे की सराहनीय पहल, काशीपुर और कन्नौज में 47 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

डीआरएम वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में लगाए गए शिविर, सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

बरेली। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सुविधा एवं कल्याण को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने सराहनीय पहल की है। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में काशीपुर और कन्नौज रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 47 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए।

रेल प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। अब उन्हें प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और प्रक्रिया भी पहले से अधिक सरल एवं सुविधाजनक हो सकेगी।

डिजिटल सुविधा से घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण पत्र

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा के माध्यम से पेंशनभोगी घर बैठे ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की ओर से आयोजित शिविरों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे बुजुर्ग पेंशनभोगियों को विशेष लाभ मिल रहा है और उनके समय एवं मेहनत की बचत हो रही है।

रेल प्रशासन की इस पहल को पेंशनभोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डिजिटल सेवाओं के माध्यम से रेलवे अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।