आरपीएम पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हाथरस। आरपीएम पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक क्षमा शर्मा और प्रधानाचार्य विजय कुमार पचौरी ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता के वरिष्ठ छात्र वर्ग के एकल मुकाबले में गंगा सदन के रियांश शर्मा विजेता रहे, जबकि युगल मुकाबले में कावेरी सदन के करन सिंह और अभय राज की जोड़ी ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ छात्र वर्ग के एकल मुकाबले में गंगा सदन के शिवम गिरी और युगल मुकाबले में इसी सदन के नमन शर्मा एवं विहान कौशिक विजेता रहे।

निदेशक क्षमा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य गौरी शंकर शर्मा, उपप्रधानाचार्या चंदना बांठिया, चंद्रकांत शर्मा, मनोज यादवेंदु, यतेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।