प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध डिग्री शिक्षकों ने फूका विगुल

सुल्तानपुर में ऐडेड डिग्री कालेज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

सुल्तानपुर : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (एआईफुक्टो) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ(फुपुक्टा) के आह्वान उत्तर प्रदेश के एडेड डिग्री कालेजों के शिक्षको की लम्बित विभिन्न समस्याओं व मांगों के अविलम्ब निस्तारण के लिए डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या(आक्टा) के समर्थन में चल रहे 03 दिवसीय प्रदर्शन के क्रम में 03 नवम्बर 2026 को सुल्तानपुर जनपद के सभी एडेड डिग्री कालेजों के शिक्षकों ने काला फीता बांधकर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गनपत सहाय पीजी कॉलेज, केएन आई पीजी कॉलेज, राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुल्तानपुर, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर व संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकियां सुल्तानपुर के अनुदानित एवं अनुमोदित शिक्षक शामिल रहे। अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विगत 09 वर्ष से निराकरण के बजाय मात्र आश्वासन की घुट्टी पिला रही है जो अब बर्दाश्त के बाहर है यदि प्रदेश सरकार अविलम्ब एडेड डिग्री कालेजों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का विनियमितिकरण सहित शिक्षकों की 30 सूत्रीय न्यायसंगत मांगो को नहीं मानती है तो प्रदेश के सभी एडेड डिग्री कालेजों में शिक्षण व परीक्षा कार्य का एक साथ बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है जिसकी सम्पूर्ण जबावदेही प्रदेश सरकार की होंगी। प्रदर्शन में जनपद के सभी एडेड डिग्री कालेजों के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहें।