ड्यूटी पर जाते समय भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से कॉलेज बाबू की मौके पर मौत

शुक्लागंज/उन्नाव (03 नवंबर 2026)।<!--TgQPHd|||[]--> गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज़ाद नगर बाजार और आज़ाद मार्ग कट के पास मंगलवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल (यूपी 35 बीबी 1242) को इतनी भीषण टक्कर मारी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।<!--TgQPHd|||[]-->

अचलगंज के कॉलेज में बाबू थे प्रवीण<!--TgQPHd|||[]-->
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रवीण मिश्रा (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शुक्लागंज के गायत्री नगर स्थित भातू फर्म वाली गली के निवासी अरुण मिश्रा के पुत्र थे। प्रवीण मिश्रा अचलगंज के हड़हा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बाबू (क्लर्क) के पद पर तैनात थे और मंगलवार को अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान आज़ाद नगर के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण मिश्रा की पत्नी बिहार राज्य में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं।<!--TgQPHd|||[]-->

ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस<!--TgQPHd|||[]-->
घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। गंगाघाट कोतवाली के इंस्पेक्टर अजय सिंह के मुताबिक, पुलिस दुर्घटना के बाद वाहन लेकर फरार हुए ट्रैक्टर और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस हादसे की खबर जैसे ही प्रवीण के घर पहुँची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।