रेलवे ने 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदले, जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नंबर

रेलवे ने 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदले, जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नंबर

रक्सौल-एलटीटी, इस्लामपुर-नई दिल्ली और लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के नंबरों में परिचालनिक कारणों से बदलाव

रेलवे। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से छह एक्सप्रेस ट्रेनों के गाड़ी नंबरों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नए नंबर जनवरी 2027 से अलग-अलग तिथियों में लागू होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले संशोधित गाड़ी नंबर की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12545) का नया नंबर 15545 होगा, जो 7 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस (12546) का नया नंबर 15546 होगा, जो 2 जनवरी 2027 से लागू होगा।

इसी तरह इस्लामपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (20801) का नंबर बदलकर 18633 और नई दिल्ली-इस्लामपुर एक्सप्रेस (20802) का नंबर 18634 किया गया है। दोनों बदलाव 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे।

लखनऊ जंक्शन-रायपुर एक्सप्रेस (12535) का नया नंबर 15319 और रायपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (12536) का नया नंबर 15320 होगा। ये दोनों बदलाव भी 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि जनवरी 2027 से इन ट्रेनों में यात्रा करते समय नए गाड़ी नंबर का ध्यान रखें, ताकि टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।