लगातार चौथी बार सेतु निगम के पैनल अधिवक्ता बने सुधीर चतुर्वेदी, क्षेत्र में खुशी की लहर

आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा आलापुर क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर कोडरहा निवासी अधिवक्ता सुधीर चतुर्वेदी ने अपनी विधिक दक्षता और पेशेवर कार्यशैली के दम पर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड का पैनल अधिवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे आलापुर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है।सुधीर चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि लगातार चौथी बार मिली यह जिम्मेदारी सुधीर की मेहनत, निष्ठा, समर्पण और विधिक क्षेत्र में उनकी पेशेवर दक्षता का परिणाम है।अधिवक्ता सुधीर चतुर्वेदी वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में भी पैनल अधिवक्ता के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में विधिक दायित्वों का निर्वहन करना उनकी पेशेवर क्षमता और अनुभव को दर्शाता है।सेतु निगम में लगातार चौथी बार उनका मनोनयन उनकी कार्यकुशलता, विधिक समझ और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता पर भरोसे की मुहर माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक जयराम विमल, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक एवं एससी-एसटी आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता कमल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. संजय सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र शुक्ल, कृष्ण भगवान मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, राधेमोहन शुक्ला, पप्पू प्रजापति और भंवरनाथ विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।