पत्रकार के सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं! कलीम उल्ला फारूकी के समर्थन में एकजुट हुआ हरदोई का पत्रकार समुदाय

पत्रकार के सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं! कलीम उल्ला फारूकी के समर्थन में एकजुट हुआ हरदोई का पत्रकार समुदाय

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और परिवार को जान-माल की धमकी देने का आरोप, AIMIM से जुड़े कुछ लोगों समेत 10 के खिलाफ नामजद FIR; पत्रकारों ने कोतवाली पहुंचकर उठाई निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

#हरदोई
.
पत्रकारिता की आवाज को सोशल मीडिया की अभद्रता और कथित धमकियों से दबाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जनपद के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार कलीम उल्ला फारूकी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमर्यादित, अभद्र और असंसदीय टिप्पणियां किए जाने तथा उन्हें और उनके परिजनों को जान-माल की धमकी दिए जाने के आरोपों ने पत्रकार जगत में आक्रोश पैदा कर दिया है।

मामले में पत्रकार कलीम उल्ला फारूकी की शिकायत पर AIMIM से जुड़े कुछ लोगों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में नामजद FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया गया और परिवार को भी धमकियां दी गईं।

साथी पर संकट आया तो एकजुट हुआ पत्रकार समाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए कल देर शाम हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार एकजुट होकर शहर कोतवाली पहुंचे। पत्रकारों ने अपने साथी कलीम उल्ला फारूकी के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कथित अभद्र टिप्पणियों और धमकियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

पत्रकारों का स्पष्ट कहना था कि सोशल मीडिया किसी की प्रतिष्ठा पर हमला करने, परिवार को भयभीत करने अथवा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में मर्यादाएं लांघने का लाइसेंस नहीं है।

पत्रकारिता को डराने की कोशिश पर उठे सवाल

पत्रकारों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि पत्रकार किसी भी विचारधारा या संगठन से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं रखते, लेकिन पत्रकार के सम्मान और सुरक्षा से समझौता भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह मामला केवल एक पत्रकार की प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की मर्यादा और नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा है।

एकजुटता का संदेश साफ है_कलम को धमकियों से नहीं दबाया जा सकता। पत्रकार के सम्मान और सुरक्षा पर चोट होगी तो पत्रकार समुदाय अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करेगा।

रिपोर्ट: डी डी शुक्ला

#YogiAdityanath #DMHardoi #DGPUttarPradesh #UPGovt #highlightseveryonefollowers #HardoiPolice #स्वतंत्र_पत्रकार_हरदोई #justice #हरदोई