पीलीभीत में युवती के लापता होने पर भाई ने एसपी से लगाई गुहार,मुस्लिम समुदाय के युवक पर प्रेम-जाल में फंसाकर ले जाने और हत्या की आशंका जताई - पुलिस अधीक्षक से लगाई जांच की मांग की गुहार।

रिपोर्ट: राजेश गुप्ता
लोकेशन: थाना जहानाबाद, पीलीभीत
Mo: 9719672920*

पीलीभीत में युवती के लापता होने पर भाई ने एसपी से लगाई गुहार,मुस्लिम समुदाय के युवक पर प्रेम-जाल में फंसाकर ले जाने और हत्या की आशंका जताई - पुलिस अधीक्षक से लगाई जांच की मांग की गुहार।


जिला पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा कंजा निवासी अरुण मिश्रा पुत्र बाबूराम मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सगी बहन प्रियंका मिश्रा पुत्री बाबूराम मिश्रा के लापता होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित के अनुसार,उसकी बहन दिनांक 25.10.2026 से लापता है।प्रार्थी को गांव के लोगों से जानकारी प्राप्त हुई कि पड़ोस के गांव गौनेरी दान निवासी एक युवक द्वारा उसकी बहन को अपने साथ ले जाया गया है।

प्रार्थी का आरोप है कि जब वह गौनेरी दान में उक्त युवक के घर जानकारी लेने गया तो परिजनों ने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। बाद में आसपास के लोगों से उसे जानकारी मिली कि दिनांक 24/10/2026 की रात को एक लड़की का शव ग्राम गौनेरी दान स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया है। 

प्रार्थी ने आशंका व्यक्त की है कि कहीं उसकी लापता बहन के साथ अनहोनी तो नहीं हुई। इस संबंध में उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रार्थी ने अपने प्रार्थना पत्र में कुछ व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए उन पर संदेह व्यक्त किया है और मांग की है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाए, तथा गांव में बताई जा रही कब्र के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जाए कि वहां किसे दफनाया गया है।

प्रार्थी के अनुसार वह पिछले एक सप्ताह से अपनी बहन की हर जगह तलाश कर रहा है। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं।

प्रार्थी ने एसपी से अनुरोध किया है कि मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।

यह खबर प्रार्थी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।