पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक तरुण त्यागी का भाजपा पर हमला, बोले - वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है सरकार, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी 10 लाख लोगों की महारैली। पीलीभीत में जिला कांग्रेस à¤

रिपोर्ट: राजेश गुप्ता 
लोकेशन/पीलीभीत
Mo: 9719672920


पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक तरुण त्यागी का भाजपा पर हमला, बोले - वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है सरकार,
1 नवंबर को दिल्ली में होगी 10 लाख लोगों की महारैली।


पीलीभीत में जिला कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया है ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोट चोरी कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। बिहार, बंगाल में SIR के नाम पर वोट काटे जा रहे हैं, लोकतंत्र कमजोर किया जा रहा है। संविधान ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को बराबर का अधिकार दिया है,लेकिन भाजपा सरकार मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का कार्य कर रही है,जो लोकतंत्र के लिए घातक है।
पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कहा कि 1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 10 लाख लोग पूरे भारत से लोकतंत्र बचाओ मुहिम के अंतर्गत रामलीला मैदान, दिल्ली में एकत्र होंगे। बड़ी संख्या में लोग महारैली में भाग लेने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को रोकने का कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों द्वारा रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए भारतीय रेलवे से ट्रेन की मांग की गई थी, जिस पर रेल मंत्रालय द्वारा पहले परमिशन देने के बाद ट्रेन देने से मना कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा की कठपुतली बने हुए हैं, सभी संवैधानिक संस्थाओं को पंगु कर दिया गया है। 30 राज्यों में SIR किया गया जिसमें 13 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के नाम काटे गए। पीलीभीत में भी वोट को प्रभावित करने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेह के दायरे में है। केरल में ज्ञानेश कुमार ने एक IAS अधिकारी को भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर देकर मंत्री बनने का वादा किया, जिससे स्पष्ट होता है कि वे चुनाव आयुक्त की तरह नहीं बल्कि भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

रैली में जाने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता वाहनों, ट्रेन से जाएगा और वहां खान-पान भी करेगा जिससे दिल्ली का व्यापारी भी लाभान्वित होगा। भाजपा व्यापारियों को मोहरा बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तरुण त्यागी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और महारैली में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने के निर्देश दिए।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि पीलीभीत से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी ट्रेन, निजी वाहन और बस से दिल्ली जाएंगे और रैली को सफल बनाएंगे। शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार ने कहा कि महारैली लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।

बैठक में अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीश, ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मौर्य, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप गंगवार, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद कामरान, शहर उपाध्यक्ष नसीम जहां, मुन्नी, राकेश मिश्रा, जिला सचिव सुजात हुसैन, अंकुर गुप्ता, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सिद्दिकी अहमद, अखलाक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।