मुरादाबाद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूपी पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा, अग्निशमन विभाग रहा अलर्ट

मुरादाबाद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूपी पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा, अग्निशमन विभाग रहा अलर्ट

जिलाधिकारी अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर तैनात रहीं अग्निशमन टीमें

मुरादाबाद। जनपद में यूपी पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों और दमकल वाहनों की तैनाती की गई।

रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन पीतल नगरी थाना कटघर और रोडवेज बस स्टैंड थाना गलशहीद में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष ड्यूटी लगाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने स्वयं तैनाती स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहें, ताकि यात्रियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। परीक्षा के दौरान अग्निशमन विभाग की सतर्कता और मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सयोग मिला।