बिजली का तार चोरी कर ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 299 मीटर एल्युमिनियम तार बरामद

बिजली का तार चोरी कर ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 299 मीटर एल्युमिनियम तार बरामद

खैरीघाट पुलिस ने नहर मार्ग पर की कार्रवाई, चोरी में प्रयुक्त ब्लेड और पिलास भी बरामद

बहराइच। खैरीघाट थाना पुलिस ने बिजली का तार चोरी करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 299 मीटर एल्युमिनियम तार के साथ एक लोहे की ब्लेड और एक पिलास बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बरदहा चौकी से करीब 500 मीटर दूर शिवपुर जाने वाले नहर मार्ग पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एल्युमिनियम तार के दो बंडल बरामद हुए।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।