सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 10 रेलसेवाओं का ठहराव रहेगा निरस्त

सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 10 रेलसेवाओं का ठहराव रहेगा निरस्त

30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी, रेलवे ने जारी की सूचना

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सतलाना रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण 10 रेलसेवाओं का सतलाना स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। यह व्यवस्था 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में लागू होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, स्टेशन पर विकास कार्य के कारण यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी करते हुए यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है।

इन 10 रेलसेवाओं का ठहराव रहेगा निरस्त

रेलवे के अनुसार, 30 और 31 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर, 14893 भगत की कोठी-पालनपुर, 74842 भीलड़ी-भगत की कोठी और 54814 बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवाएं सतलाना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

वहीं, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को गाड़ी संख्या 14895 भगत की कोठी-बाड़मेर, 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी, 74840 बाड़मेर-भगत की कोठी, 74841 भगत की कोठी-भीलड़ी, 14894 पालनपुर-भगत की कोठी और 54813 जोधपुर-बाड़मेर रेलसेवाओं का ठहराव भी सतलाना स्टेशन पर निरस्त रहेगा।

रेलवे द्वारा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य पूरा करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रभावित यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी रेलसेवा के ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें स्टेशन पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।